Darbhanga News: जाले:ग्रामीण एसपी ने की पवित्री हत्याकांड की जांच, ग्रामीणों से ली जानकारी
दरभंगा, सितम्बर 7 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। थाना क्षेत्र के वसंत गांव के लाही पीपर टोला निवासी पवित्री देवी (70) हत्याकांड का ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने शनिवार की देर शाम घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। ग्रामीण एसपी ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ आसपास के लोगों से पवित्री देवी के संदर्भ की जानकारी जुटाने की कोशिश की। हत्या में शामिल अपराधियों का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वायड की मदद भी ली गई। ग्रामीण एसपी ने विभिन्न बिंदुओं पर थानाध्यक्ष को जांच करवाने का दिशा-निर्देश दिया। इससे पूर्व एसडीपीओ सदर- टू कमतौल शुभेन्द्र कुमार सुमन ने भी लाही पीपर टोला पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। इधर, पुलिस ने पवित्री देवी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है. यह भी पढ़ें- Darbhanga News: जाले:वसंत में गला रेतकर महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.