दरभंगा, अगस्त 3 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में रविवार को पृष्ठ संख्या सात पर 'मेडिकल टीम की तैनाती की ग्रामीणों ने मांग की' शीर्षक से छपी खबर का बड़ा असर हुआ है। इस खबर पर संज्ञान लेते हुए प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेकानंद झा ने गंगेश्वरस्थान में मेडिकल टीम भेजने का आदेश बीएचएम लोकेश कुमार को दिया है। डॉ. झा ने बताया कि मेडिकल टीम के साथ-साथ वहां एंबुलेंस की भी व्यवस्था रखने का बीएचएम को कहा गया है। बीएचएम ने भी बताया कि गंगेश्वरस्थान में ससमय मेडिकल टीम और एंबुलेंस पहुंच जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...