दरभंगा, अक्टूबर 10 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। थाना क्षेत्र में धमाद स्थित इंद्र पूजा महोत्सव मेला घूमने आए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के पकरिहार गांव निवासी शशि रंजन कुमार ने जाले थाने में आवेदन देकर एक एफआईआर दर्ज करवाई है। एफआईआर के अनुसार दो अक्टूबर की रात लगभग दस बजे अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक से धमाल स्थित इंद्र पूजा महोत्सव मेला घूमने आए थे। उन्होंने बाइक मेला परिसर में लॉक कर दी और घूमने लगे। रात लगभग बारह बजे लौटने पर वहां उनकी बाइक गायब मिली। अपने स्तर से काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चला। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: चोरी की बाइक के पार्ट मिले, इंजन के लिए दो घंटे करना पड़ा इंतजार इसके बाद उन्होंने पुलिस से बाइक बरामद करने की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच में जु...