दरभंगा, अगस्त 2 -- Darbhanga News: वितय कुमार ठाकुर,जाले। क्षेत्रीय विधायक जीबेश कुमार की ओर से 21 जुलाई को विधानसभा में शून्यकाल के दौरान रतनपुर पंचायत के गंगेश्वरस्थान स्थित कई वर्षों से बंद एवं अतिक्रमित आयुर्वेदिक औषधालय का मामला जोरशोर से उठाए जाने के बाद जिला देसी चिकित्सा विभाग की ओर से औषधालय की भौतिक जांच करवाई गई। इसके लिए जिला देसी चिकित्सा पदाधिकारी डा. राहुल रंजन की ओर से दो सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। जांच टीम में सिंहवाड़ा के युनानी चिकित्सा पदाधिकारी डा. मो. इमरान और जाले की आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी डा. डेजी कुमारी को शामिल किया गया है। जांच टीम ने शनिवार को गंगेश्वरस्थान स्थित आयुर्वेदिक औषधालय पहुंच कर पूरी गहनता के साथ एक एक चीजों की जानकारी जुटाई। जांच टीम ने अंग्रेज शासनकाल में बने वर्तमान औषधालय भवन का भी अव...