दरभंगा, जुलाई 26 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। सिविल सर्जन के निर्देश पर शनिवार को जाले में बड़ी कार्रवाई की गई। नगर परिषद जाले के सुखाई पोखर स्थित अनिलम हॉस्पिटल और नगर परिषद क्षेत्र के ही एचए समृद्धि हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। बिना निबंधन के अवैध रूप से अस्पताल संचालित करने की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार, दोनों निजी अस्पतालों के विरुद्ध विभाग को राखी झा से शिकायत मिली थी कि बिना मानक और बिना वैध पंजीकरण के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन ने जांच के आदेश दिए। पिछले वर्ष दिसंबर में हुई जांच में पाया गया था कि दोनों अस्पताल स्वास्थ्य विभाग से निबंधित नहीं हैं। यह भी पढ़ें- अनुमंडल क्षेत्र में फर्जी डॉक्टरों के नाम पर इलाज और गर्भपात का खेल जारी इसके बाद सीएस के आदे...