Darbhanga News: जाले:अपहरण मामले में आरोपी दंपती दिल्ली से गिरफ्तार
दरभंगा, जुलाई 22 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। जाले थानाक्षेत्र के एक गांव से कथित तौर पर 24 जून को अपहृत 19 वर्षीया युवती ने लहेरियासराय कोर्ट में मंगलवार को सरेंडर कर दिया है। स्थानीय थाना की पुलिस ने उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर उससे अपहरण मामले की बाबत पूछताछ की। पुलिस 22 जुलाई को कोर्ट में उसका बयान दर्ज करवाएगी। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने युवती अपहरण मामले के प्रमुख आरोपी चक मिल्की गांव के मो. तुफैल उर्फ रेहान उर्फ तूफान के माता-पिता को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने पूछे जाने पर बताया कि मो. तुफैल के माता-पिता मो. वजीर साह और उसकी पत्नी रौशन खातून को दिल्ली के बरकी चौकी, सराय रोहिला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.