दरभंगा, सितम्बर 12 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। नगर परिषद जाले के वार्ड 11 में गुरुवार को सहजन के विशाल पेड़ के अचानक गिरने से बड़ा हादसा टल गया। उस समय पेड़ के पास खेल रहे दो बच्चे बाल-बाल बच गए। पेड़ की चपेट में आने से वहां सड़क किनारे खड़ी राजमिस्त्री की बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वार्ड पार्षद अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पेड़ तुफैल कबाड़ी की जमीन में लगा था। पेड़ गिरते ही कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। वार्ड पार्षद ने बताया कि पेड़ काफी पुराना और अंदर से खोखला हो चुका था, जिसके कारण वह अचानक भरभराकर गिर गया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: बिछिया मिहीपुरवा मार्ग पर गिरा विशालकाय पेड़ जाले के गांवों में मनायी गयी कुशी अमावस्याजाले। प्रखंड क्षेत्र के रतनपुर, कछुआ, ब्रह्मपुर, राढ़ी, लतराहा, जोगियारा, मुरैठा आदि गांवो...