Darbhanga News: जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की हुई मौत
दरभंगा, जुलाई 3 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। कथित विषपान से हालत नाजुक होने पर एक महिला की मौत बुधवार की देर रात डीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई। मृतका हायाघाट थाना क्षेत्र के रजौली गांव निवासी मो. अनवर की पत्नी अंजुम परवीन (25) बताई जाती है। परिजनों के अनुसार महिला का पति दिव्यांग है। वह एक माह से पति को छोड़ दो बच्चों के साथ अपने प्रेमी कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोबरछिट्टा निवासी मो. चांद के साथ रह रही थी। बताया जाता है कि तबीयत बिगड़ने पर अंजुम परवीन को हायाघाट पीएचसी में भर्ती कराया गया था। उसकी गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। डीएमसीएच पहुंची मृतका की मां हायाघाट थाना क्षेत्र के पश्चिमी विलासपुर गांव के साहिबा टोला निवासी हसीना खातून ने पुत्री की हत्या का आरोप उसके प्रेमी मो. चांद पर लगाया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.