Darbhanga News: जलजमाव से निजात के लिए क्विक रिस्पांस टीम का गठन
दरभंगा, जुलाई 12 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव की समस्या को दूर करने की दिशा में नगर निगम की ओर से पहल की गयी है। जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है। अब कहीं से भी जलजमाव की शिकायत मिलने पर क्यूआरटी के सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचकर जलनिकासी का काम कराएंगे। नगर आयुक्त राकेश गुप्ता ने शनिवार को अपने अधिनस्थ अधिकारियों और कर्मियों को लोगों को जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए आदेश निर्गत किया है। आदेश में कहा गया है कि मानसून के दौरान दरभंगा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थलों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होने की सूचना प्राप्त हो रही है। पूर्व में मुख्य नालों, कल्वर्ट, पुल-पुलियों की सफाई, जलनिकासी तथा जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.