Darbhanga News: जय जगन्नाथ के उद्घोष से गूंजता रहा शहर
दरभंगा, जुलाई 17 -- Darbhanga News: दरभंगा। इस्कॉन मंदिर, दरभंगा की ओर से गुरुवार को शहर में धूमधाम व हर्षोल्लास से श्री श्री जगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा और सुदर्शन जी की भव्य रथयात्रा निकाली गयी। इस रथयात्रा में हजारों की संख्या में दरभंगा व आसपास के इलाकों से आये लोग शामिल हुए। रथयात्रा की शुरुआत पोलो फील्ड से हुई। वहां भगवान श्री श्री जगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा और सुदर्शन जी को 108 भोग लगाकर उनकी महाआरती कर रथ को रवाना किया गया। हजमा चौक, दारूभट्ठी चौक, बाकरगंज, नाका छह, नाका पांच, मिर्जापुर, टावर चौक होते हुए शुभंकरपुर स्थित इस्कॉन मंदिर पर रथयात्रा पहुंची। यात्रा प्रारम्भ होने से पहले पोलो फील्ड पर व समाप्त होने के बाद इस्कॉन मंदिर पर उपस्थित सभी भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई थी。 यह भी पढ़ें- Kishanganj News: जय जगन्नाथ के जयघोष से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.