दरभंगा, जुलाई 22 -- Darbhanga News: कमतौल। थाना क्षेत्र के टेकटार गांव में जमीन विवाद को लेकर वर्तमान मुखिया पति पवन कुमार कर्ण समेत सात लोगों के विरुद्ध कमतौल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी गांव के अशोक कुमार लाल के आवेदन पर दर्ज हुई है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि 19 जुलाई की रात करीब आठ बजे वह अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान पवन कुमार कर्ण, सुमन कुमार कर्ण, मारुति कुमार कर्ण, महेंद्र कुमार कर्ण, प्रभात कुमार कर्ण समेत अन्य आरोपित पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भतीजे अजीत कुमार के साथ भी मारपीट की गई।आरोप है कि जमीन से संबंधित लंबित टाइटल सूट वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को बचाया। मारपीट में घायल अशोक कुमार लाल एवं अजीत कुमार का इलाज क...