दरभंगा, अगस्त 18 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। जिले में जमीन और मकान की रजिस्ट्री प्रक्रिया सोमवार से पूरी तरह पेपरलेस (डिजिटल) हो गई। हालांकि सोमवार को पहले दिन एक भी पेपरलेस निबंधन नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेगूसराय में पेपरलेस रजिस्ट्री का हुआ आगाज, हार्ड कॉपी जमा करने की अनिवार्यता खत्मनई प्रक्रिया की जानकारी दरअसल पूर्व से लोगों को पेपरलेस प्रक्रिया के सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं थी। पेपरलेस प्रक्रिया से निबंधन के लिए स्लॉट बुक करना होगा। बता दें कि नई व्यवस्था में पेन-पेपर का इस्तेमाल नहीं होगा और क्रेता-विक्रेता को स्टांप पेपर पर डीड लिखवाने या भारी-भरकम कागजात लेकर निबंधन कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। दस्तावेज ऑनलाइन तैयार कर और निबंधन के बाद डिजिटल डीड पीडीएफ के रूप में मोबाइल, व्हाट्सएप या ई...