Darbhanga News: जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर में उमड़ी भारी भीड़
दरभंगा, सितम्बर 5 -- Darbhanga News: राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। शहर के शुभंकरपुर स्थित इस्कॉन मंदिर में इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामाहोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पिछले वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस वर्ष देश के विभिन्न क्षेत्रों से 30 हजार से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने श्री राधाकृष्ण और बलराम जी के दर्शन किए। इस मौके पर मंदिर परिसर में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था थी। रात 12 बजे भगवान को 1008 भोग एवं 108 किलो का केक भी अर्पण किया गया। भगवान श्री श्री राधाकृष्ण बलदेव जी का अत्यंत सुन्दर वस्त्र व विशेष फूलों से अलौकिक श्रृंगार किया गया। मंदिर प्रांगण और अथितियों के लिए पंडाल को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। उपवास में रहे श्रद्धालुओं के लिए व्रत प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया。 यह भी पढ़ें- Lucknow News: '...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.