Darbhanga News: छूटे हुए टोलों में शीघ्र बहाल करें जलापूर्ति : मंत्री
दरभंगा, अगस्त 9 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री मदन सहनी की अध्यक्षता तथा डीएम कौशल कुमार की उपस्थित में जिला अतिथि गृह में शनिवार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले में पेयजल आपूर्ति की स्थिति, छूटे हुए टोलों में जलापूर्ति की व्यवस्था तथा विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री श्री सहनी ने विभागीय अभियंताओं को छूटे हुए टोलों में संचालित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर जलापूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया। डीएम ने संबंधित अभियंताओं को जलापूर्ति से वंचित छूटे हुए टोलों का सर्वे कर आवश्यकतानुसार प्राक्कलन तैयार करने तथा उसके आधार पर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने का स्पष्ट निर्देश दिया। बैठक के दौरान मंत्री ने जिले के कुछ ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.