Darbhanga News: छिलकोड़ा चौक पर टेंपो चालक की पिटाई
दरभंगा, अगस्त 8 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। किरतपुर अंचल के छिलकोड़ा चौक पर शुक्रवार की शाम बदमाशों ने मनोज पंडित नामक एक टेंपो चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर घनश्यामपुर थाना पुलिस की डायल 112 की टीम छिलकोड़ा चौक पहुंची और जख्मी मनोज पंडित को उपचार के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। चिकित्सकों के अनुसार जख्मी मनोज की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के पीछे शराब तस्करों का हाथ बताया गया है। कहा जाता है कि उन्होंने मनोज पर शराब की खेप पहुंचाने के लिए दबाव बनाया था। इनकार करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: छिलकोड़ा चौक पर टेंपो चालक की पिटाई यह भी पढ़ें- टोटो की ठोकर से बच्ची जख्मी, सदर अस्पताल रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.