दरभंगा, सितम्बर 23 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। उर्दू बाजार नीम चौक स्थित एक दवा दुकान पर सोमवार की देर शाम कोतवाली पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर काफी मात्रा में प्रतिबंधित दवा बरामद की। ड्रग इंस्पेक्टर राजेश कुमार की अगुवाई में हुई इस छापेमारी में एनडीपीएस एक्ट के दायरे में आने वाली दवाओं के करीब 750 टैबलेट अलग-अलग लॉट में बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान कोतवाली थानाध्यक्ष नितीश कुमार भी मौके पर मौजूद रहे। टीम ने दुकान की तलाशी लेने के साथ-साथ दुकानदार के मकान की भी जांच की।

जांच की प्रक्रिया बताया जा रहा है कि जांच के दौरान 324, 388 और 188 टैबलेट के तीन अलग-अलग लॉट मिले। बरामद दवाओं को जब्त और सील कर उनके सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक लैब रिपोर्ट और जां...