दरभंगा, सितम्बर 22 -- Darbhanga News: दरभंगा। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत 'मेरे सपनों का भारत' कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को शहर के वंशीधर कन्या मध्य विद्यालय की ओर से हुआ। इसमें ढाई सौ से अधिक छात्राओं के बीच विकसित भारत 2047 का संकल्प विषय पर केंद्रित संगीत, पेंटिंग, चित्रकला तथा पेंटिंग का प्रस्तुतिकरण किया। बच्चों के बीच विकसित भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने पूर्व मंत्री हरि सहनी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ शामिल होकर बच्चियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बच्चियों ने सांसद के सम्मान में विद्यापति रचित स्वागत गान गाया। यह भी पढ़ें- मेरे सपनों का भारत विषय पर नि...