दरभंगा, अगस्त 5 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। दरभंगा व्यवहार न्यायालय में फर्जी तरीके से आई कार्ड बनाकर मल्टी टास्किंग स्टाफ बनकर प्रशिक्षण लेने के मामले की कोर्ट परिसर में मंगलवार को दिनभर चर्चा होती रही। बताया जाता है कि दोनों युवकों से गिरोह के सदस्यों ने छह-छह लाख रुपए में नौकरी देने की बात की थी। प्रभारी सदर एसडीपीओ वन एसके सुमन ने बताया कि दारोगा पीयूष कुमार के आवेदन पर थाने में केस दर्ज किया गया है। अनुसंधानक रजनीश कुमार को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपित मनोज कुमार व विकास कुमार यादव से जब पूछताछ की गई तो मनोज ने कहा कि उन्हें देव नामक व्यक्ति के माध्यम से अजय उर्फ अमन से संपर्क हुआ। विकास कुमार यादव बहेड़ी थानाक्षेत्र के तुर्की व मनोज कुमार यादव सदर थाना क्षेत्र के तेलहन लक्ष्मीपुर का निवासी है। पूछताछ में विकास क...