दरभंगा, नवम्बर 13 -- Darbhanga News: दरभंगा। छठ महापर्व के दौरान ग्लोबल हेल्थ केयर एवं डायबिटीज रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉ. नवीन कुमार ने कहा कि डायबिटीज से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखने से ब्लड शुगर का स्तर घट या बढ़ सकता है, जिससे हाइपोग्लाइसीमिया और हाइपरग्लाइसीमिया का खतरा रहता है। डॉ. नवीन के अनुसार, मरीज बिना डॉक्टर की सलाह व्रत न रखें और दवा या इंसुलिन की खुराक में खुद बदलाव न करें। नियमित ब्लड शुगर जांच कराएं। चक्कर, पसीना, कंपकंपी या कमजोरी होने पर व्रत तोड़कर तुरंत उपचार लें। ठेकुआ, गुड़ और केले जैसे मीठे प्रसाद का सेवन भी सीमित मात्रा में करें। सांसद भी करेंगे महापर्व छठ का अनुष्ठान यह भी पढ़ें- Noida News: नहाय-खाय से चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू, कल अस्ताचल सूर्य को देंगे अर्घ्यसांस...