दरभंगा, अक्टूबर 5 -- Darbhanga News: गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के मनसारा गांव में जमीन पर जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य का विरोध करने पर 70 वर्षीया महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में महिला के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। ग्रामीणों ने उसे घनश्यामपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मामले में पीड़िता देवकी देवी के आवेदन पर पुलिस ने 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता के अनुसार अरहुल महतो, फुलेश्वर महतो, गेना लाल महतो और अनिल महतो समेत अन्य लोग विवादित जमीन पर मजदूरों से निर्माण कार्य करा रहे थे। जमीन को लेकर बिरौल कोर्ट में पहले से दोनों के बीच वाद चल रहा है और दोनों पक्षों को कोर्ट का नोटिस भी मिल चुका है।निर्माण का विर...