दरभंगा, जुलाई 3 -- Darbhanga News: गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के जयदेवपट्टी गांव में गुरुवार को बंद कमरे से संदेहास्पद अवस्था में एक अधेड़ की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान जयदेवपट्टी निवासी रमेश मिश्र के 55 वर्षीय पुत्र आमोद कुमार मिश्र के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के चाचा दुर्गेश मिश्र के घर के बरामदे से लाश बरामद की है। बताया जाता है कि आमोद गत 30 जून से अपने घर से लापता था। इस संबंध में मृतक के पुत्र आयुष कुमार मिश्र ने थाने में गुमशुदगी का आवेदन दिया था। इसमें मंगलवार की सुबह पांच बजे से बिना बताए घर से लापता रहने की जानकारी दी गई थी। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की, पर कोई पता नहीं मिल सका। गुरुवार की सुबह मृतक की पुत्री शिल्पी कुमारी घर से बाहर न...