दरभंगा, सितम्बर 2 -- Darbhanga News: गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के पोहद्दीबेला गांव से गत 30 अगस्त को 19 वर्षीय बालक के अपहरण के मामले में स्थानीय पुलिस ने अपहरण के 24 घण्टे के अंदर बालक को बरामद कर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जाता है कि अपहृत बालक की मां रीना देवी ने 30 अगस्त को अपने 19 वर्षीय पुत्र के अपहरण का आवेदन पुलिस को दिया था। आवेदन मिलते ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी मामा राम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक को मधुबनी जिले के आरएस थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर स्थित जंगल से बरामद किया है। अपहृत अभिषेक कुमार देव मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज भी कराया जा चुका है। 30 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे वह घर से अचानक लापता हो गया। खोजबीन के दौरान पता चला कि आवेदिका के भाई अलीन...