Darbhanga News: घनश्यामपुर:पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
दरभंगा, सितम्बर 7 -- Darbhanga News: गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शनिवार की देर रात बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी एवं थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने थाना क्षेत्र के विभिन्न श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने पूजा समितियों से बातचीत कर आयोजन से संबंधित जानकारी ली और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने पूजा स्थल पर भीड़ नियंत्रण, आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने को लेकर कई निर्देश दिए। साथ ही पूजा समितियों से पर्व के दौरान प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में दिख रहा श्रद्धा, उत्साह व आस्था का संगम
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.