Darbhanga News: घनश्यामपुर:दुष्कर्म के प्रयास के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
दरभंगा, जुलाई 28 -- Darbhanga News: गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। पुलिस ने छेड़खानी एवं दुष्कर्म के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस अन्य दो नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गनौन गांव निवासी इरफान खान तथा सफरोज खान को रविवार की देर रात उनके गांव से गिरफ्तार किया गया। दोनों को सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया गया कि पीड़िता द्वारा घनश्यामपुर थाना में चार लोगों के विरुद्ध छेड़खानी एवं दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.