Darbhanga News: घनश्यामपुर:घर में झाड़ू लगाने के दौरान महिला को सांप ने डसा
दरभंगा, जुलाई 29 -- Darbhanga News: गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के लगमा गांव में मंगलवार की शाम घर में झाड़ू लगाते समय एक महिला को विषैले सांप ने डस लिया। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए सीएचसी घनश्यामपुर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। सर्प दंश से पीड़ित महिला की पहचान लगमा गांव निवासी राजकुमार महतों की पत्नी अंजली देवी बताई जाती है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार करीब शाम 4 बजे वह अपने घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान घर में मौजूद सांप ने उसे डस लिया। परिजनों ने बिना देर किए अंजली देवी को सामुदायायिक स्वास्थ्य केंद्र घनश्यामपुर पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया। इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि महिला की स्थिति फिलहाल सामान्य है और घबराने की कोई बात नहीं है। इसके साथ ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.