दरभंगा, अक्टूबर 10 -- Darbhanga News: गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की एक बैठक शुक्रवार को थाना प्रांगण में हुई। इसमें बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने पर्व के संबंध में सरकारी दिशा निर्देशों की लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा की डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित है तथा रात दस बजे के बाद लाउडीस्पीकर बजाने पर रोक है। पूजा के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। पूजा समितियों को रूट चार्ट, विसर्जन जुलूस तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि के आयोजनों की जानकारी देनी होगी।श्री तिवारी ने दोनों समुदाय के लोगों से शांतिपूर्वक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की। इसके साथ ही पूजा समितियों को पांडाल निर्माण में सुरक्षा मानकों का पालन करने, सीसीटीवी कैमरे लगाने, आग बुझाने की व्यवस्था रखने तथा भीड़ को नियंत्रित रखने का निर्दे...