दरभंगा, जुलाई 6 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। शहर के देवधा चौक पर रविवार को लगभग 80 ग्रामीण चिकित्सकों की सहभागिता के साथ सीएमई (कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हड्डी टूटने की स्थिति में प्राथमिक उपचार कैसे करें तथा सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों की जान बचाने के लिए प्रारंभिक चिकित्सा प्रबंधन किस प्रकार किया जाए, इस विषय पर शहर के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौड़ी शंकर झा ने विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं सही उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही हाथ एवं जांघ में इंट्रामस्क्युलर इंजेक्शन किस स्थान पर दिया जाना चाहिए, इसके बारे में भी जानकारी दी। इसके अतिरिक्त प्लास्टर कब और किस प्रकार किया जाना चाहिए, इस विषय पर भी विस्तार से चर्चा की ग...