दरभंगा, अक्टूबर 28 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में लोगों की शिकायतें सुनकर संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने घनश्यामपुर थाने के दो, बहेड़ा थाने के एक, बिरौल थाने के एक व कुशेश्वरस्थान थाने के दो मामलों की सुनवाई की। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों को सुनकर वैधानिक कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। शराब और बाइक के साथ किया गिरफ्तारदरभंगा। सोनकी थाने की पुलिस ने मंगलवार को 12 लीटर देशी शराब और बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सोनकी थाने के मेकना निवासी शिवजी मुखिया के पुत्र रामनाथ मुखिया के रूप में की गयी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...