Darbhanga News: गौड़ाबौराम:शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
दरभंगा, सितम्बर 29 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। बड़गांव पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक गैलन देसी शराब बरामद की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बौराम गांव में देसी शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया।तलाशी लेने पर उसके पास से एक गैलन में करीब 16 लीटर देसी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर बौराम निवासी 28 वषीय बलराम सहनी है। उसके विरुद्ध बड़गांव थाने में केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Katihar News: 16 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.