दरभंगा, नवम्बर 17 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। अंचल क्षेत्र के हटिया गाछी-बौराम आरसीडी पथ में सोमवार की दोपहर हुई सड़क बाइक दुर्घटना में बाइक सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बाइक चालक जख्मी हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुपौल बाजार की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने सामने से गुजर रही बाइक में सीधी टक्कर मार दी, जिससे गौड़ाबौराम अंचल के तीरा गांव निवासी बुजुर्ग बच्चा लाल यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि टक्कर मारने वाला बाइक सवार आसी गांव निवासी सोलह वर्षीय युवक जीवछ राम घायल हो गया। सूचना मिलने पर घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ जख्मियों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग बच्चा लाल यादव को मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे चार पुत्रियों व एक नाबालिग...