दरभंगा, जुलाई 29 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया चौक के समीप कोसी नदी की तेजधारा में डूबे बालक प्रिंस कुमार का शव घटना के चार दिनों बाद कोसी नदी से बरामद कर लिया गया है। घटना के दूसरे और तीसरे दिन भी एसडीआरएफ ने कोसी नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया परन्तु शव को बाहर निकालने में सफलता नहीं मिली थी। मंगलवार को नरकटिया घाट पर प्रिंस का नदी में उपलाते अवस्था में पाया गया जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से बाहर निकाला गया। इधर कोसी नदी के तटपर बालक प्रिंस कुमार की मां रुको देवी अपने दो छोटे बच्चों के साथ बदहवास अवस्था में पुत्र के खोज में इधर उधर भटक रही थी।हनुमान मंदिर में ताला तोड़ चोरीगौड़ाबौराम। अंचल क्षेत्र के महुआर गांव स्थित हनुमानजी मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने बीती रात हजारों रुपये मूल्य की पूजा सामग्री उठ...