दरभंगा, अगस्त 4 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। विधायक सुजीत कुमार ने सोमवार को किरतपुर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी में पदस्थापित कई डॉक्टर अस्पताल परिसर के बाहर किरतपुर बाजार स्थित अपने निजी क्लिनिक में बैठे हुए थे। विधायक सुजीत कुमार के अचानक पहुंचने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके ठाकुर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे और विधायक की अगवानी की। विधायक श्री कुमार के समक्ष सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार ने बताया कि अस्पताल में पदस्थापित डॉ. रौशन भारती रोस्टर के अनुसार भी ड्यूटी नहीं करते। ओडी रजिस्टर भी वे अपने निजी क्लिनिक में रखे रहते हैं और अस्पताल आये मरीजों को अपने निजी क्लिनिक पर बुला लेते हैं।उन्होंने विधायक को बताया कि अस्पताल के जितने गार्ड हैं सभी निजी क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टरों के लिए काम करते हैं। अस्पता...