दरभंगा, अगस्त 22 -- Darbhanga News: गौड़ाबौराम। किरतपुर अंचल के नरकटिया गांव में गुरुवार की शाम नदी में डूबने से दो वर्षीया बच्ची की मौत हो गई। घटना के सबंध में बताया गया है कि नरकटिया वार्ड सात निवासी मनोज मुखिया की पुत्री आशा कुमारी अपने घर के बगल में खेल रही थी। इस दौरान घर से 15 फीट दूर बह रही नदी में वह लुढ़क गई। मृतक आशा के पिता परदेस में रहते हैं। जमालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने धटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आशा के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा जा रहा है। बाइक की डिक्की में मिली शराब यह भी पढ़ें- Darbhanga News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौतदूसरी घटना गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र स्थित कोसी तटबंध पर शुक्रवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान किशन कुमार नामक एक बाईक चालक को पकड़ा। उसकी बाईक की डिक्की से दो बोतल...