Darbhanga News: गौड़ाबौराम:नरकटिया चौक से चोरी का ऑटो बरामद, दो गिरफ्तार
दरभंगा, अक्टूबर 25 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र स्थित नरकटिया चौक से चोरी गए टेंपो को पुलिस ने मधुबनी जिले के मधेपुर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में दो चोरों को भी गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि गत 16 अक्टूबर की रात नरकटिया गांव निवासी सिकंदर पाल अपना टेंपो कोसी बांध स्थित नरकटिया चौक पर खड़ा कर घर चला गया था। सुबह जब वापस आया तो उसका टेंपो गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद भी जब गाड़ी नहीं मिली तो टेंपो चालक सिकंदर ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। सूचना मिलते ही जमालपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर टेंपो को मधेपुर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया।जमालपुर थाने के अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार चौधरी ने बताया कि टेंपो बरामद कर चोरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.