दरभंगा, अगस्त 15 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। बड़गांव थाना क्षेत्र स्थित कमला बलान तटबंध पर गत गुरुवार की रात बाईक सवार बदमाशों ने एक कपड़ा दुकानदार को लूट लिया। बाईक सवार बदमाशों ने पहले कपड़ा दुकानदार का आगे से रास्ता रोका, फिर उसे मारा-पीटा और उसके पॉकेट से 9500 रुपये नगद लूट लिए। जानकारी के अनुसार जूते-चप्पल व रेडीमेड कपड़ा दूकानदार अमीर हसन बड़गांव थाना क्षेत्र के पुनाच चौक स्थित अपनी दुकान बंद कर रात्रि करीब आठ बजे अपने गांव खैंसा जा रहे थे कि रास्ते में उन्हें बदमाशों ने कमला बलान पूर्वी तटबंध पर पुनाच और खैंसा गांव के बीच सुनसान स्थान पर आगे से रोका और उनके साथ लूटपाट शुरू कर दी। बकौल अमीर हसन बदमाशों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया। बड़गांव थाने के नये थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने पूछे जाने पर बताया कि उन्हें ऐसी घटना की जानकारी नही...