दरभंगा, अगस्त 2 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। बड़गांव थाना क्षेत्र स्थित कमला बलान तटबंध पर गत शुक्रवार की रात बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर राहगीरों को लूटने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के जुट जाने के कारण बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने में विफल रहे। घटना के सबंध में बताया गया है कि अखतबारा गांव निवासी मो. रब्बानी, सालिम, सफरोज व मो. साकिर बरास्ता कमला बलान तटबंध बौराम से अपने गांव अखतबारा लौट रहे थे कि बबुरबन्नी चौक के पास उजले रंग की बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पिस्तौल लहराते हुए उन लोगों को घेरा। इसी क्रम में वे रौता गांव के पास ढलान से नीचे लुढ़क गये। बदमाशों से घिरते देख वे चोर-चोर हल्ला मचाने लगे। इसी बीच बड़गांव थाने की डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और बाइक सवार दो बदमाशों को भी गाड़ी में बैठाकर थाना ले गई। बाइक सवार ब...