दरभंगा, अक्टूबर 4 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। राजकीय डिग्री कॉलेज, किरतपुर में हिन्दी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. निक्की कुमारी ने शनिवार को बर्सर पद पर योगदान किया। इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. संजय कुमार बर्सर से संबंधित कार्यों में सहायक के रूप में सहयोग करेंगे। प्रधानाचार्य डॉ. मुस्तफा कमाल अंसारी ने डॉ. निक्की को नई प्रशासनिक जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला शिक्षक को प्रमुख प्रशासनिक दायित्व सौंपने का निर्णय न केवल महिला शिक्षकों का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि छात्राओं और समाज के लिए भी एक सकारात्मक संदेश प्रस्तुत करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...