Darbhanga News: गौड़ाबौराम:छापेमारी में 61 कार्टन विदेशी शराब बरामद
दरभंगा, अक्टूबर 9 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के ढाका भलुआहा गांव में पुलिस ने बुधवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मोटरबोट और ट्रैक्टर पर लदी 61 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार बरामद शराब मोटरबोट के जरिए कोसी नदी के रास्ते लाई गई थी। तस्कर कोसी नदी के लक्ष्मीनियां घाट पर मोटरबोट से शराब को उतारकर ट्रैक्टर पर लाद रहे थे। वहां से इसे ढाका भलुआहा गांव ले जाया जा रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। पुलिस ने लक्ष्मीनियां गांव स्थित एक भराठ के पास घेराबंदी कर मोटरबोट और शराब लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। यह भी पढ़ें- Katihar News: 144 लीटर विदेशी शराब के साथ छह तस्कर गिरफ्तार मौके से मोटरबोट के चालक और ट्रैक्टर चालक को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस दोनों से प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.