Darbhanga News: गौड़ाबौराम:किरतपुर के दर्जनों गांवों का सड़क संपर्क भंग
दरभंगा, सितम्बर 30 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। गेहुंआ नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है। नदी के उफान से रसियारी पौनी, बघरस, सिमरी, तेतरी, कुबौल, भुवौल, जमालपुर व गंडौल सहित दर्जनों गांवों का सड़क संपर्क पूरी तरह भंग हो गया है। गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सरकारी राहत का कहीं कोई पता नहीं है। इससे बाढ़ पीड़ितों में स्थानीय प्रशासन के प्रति आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले तीन दिनों से नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। तटबंध के अंदर बसे गांवों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया है। सड़कों पर पानी बहने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। लोग नाव के अभाव में घरों में कैद होकर रह गए हैं। आवश्यक सामान लाने के लिए भी लोगों को जान जोखिम में डालकर पानी पार करना पड़ रहा है। उधर, कोसी नदी की बाढ़ स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.