दरभंगा, अगस्त 12 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। बड़गांव थाना क्षेत्र के हलगांव कहुआ रोड में मंगलवार की शाम बदमाशों ने निजी फाईनेंस कंपनी के कर्मी को चाकू मारकर घायल कर दिया और उसके बैग से 1.80 लाख रुपये लूट लिये। बदमाशों की संख्या चार बतायी गयी है। जख्मी फाईनेंस कर्मी को उपचार के लिए कोठराम स्थित एक डॉक्टर के नीजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी व सर्किल इन्सपेक्टर महफूज अली खान ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है। बड़गांव पुलिस गश्ती दल के प्रभारी एनके सिंह ने बताया कि फाईनेंस कर्मी काफी घबड़ाया हुआ है। उससे जानकारी ली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...