Darbhanga News: गौड़ाबौराम:अपहृत किशोरी वैशाली जिले से बरामद
दरभंगा, अक्टूबर 13 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र से अगवा 16 वर्षीया किशोरी को पुलिस ने वैशाली जिले के एक गांव से बरामद कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर न्यायालय में पेश किया है। मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व किशोरी अपने खेत में घास काटने गई थी, तभी बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया था। किशोरी के परिजनों ने जमालपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि किशोरी को वैशाली जिले के एक गांव में रखा गया है। इसके बाद पुलिस टीम ने वैशाली पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए स्थानीय सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.