दरभंगा, अक्टूबर 25 -- Darbhanga News: दरभंगा। हिन्द स्वराज पीठ, दरभंगा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं की सहभागिता आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी की कालजयी कृति 'हिन्द स्वराज' को अपने दृष्टिकोण से समझने, उसके विचारों की समकालीन प्रासंगिकता पर चिंतन करने तथा उन्हें समाज तक पहुंचाने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। अंतिम दिन आयोजित चर्चा में प्रियंका कुमारी, मो. अरमान नूरी, नाजिम मंसूरी, सबीहा नाज, नेहा कुमारी, रेशमी कुमारी एवं वंदना कुमारी ने अपनी सक्रिय भागीदारी से शिविर को सार्थक बनाया। इन छात्र-छात्राओं ने 'हिन्द स्वराज' को केवल एक पुस्तक के रूप में नहीं, बल्कि जीवन, समाज और मानवीय संबंधों को बेहतर बनाने वाली विचार-दृष्टि के रूप में समझने का प्रयास किया। उन्होंने गा...