दरभंगा, जुलाई 8 -- Darbhanga News: दरभंगा, नगर प्रतिनिधि। गलत दवा खाने से तबीयत बिगड़ने पर डीएमसीएच में इलाजरत महिला की बुधवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतका की पहचान एपीएम थाना क्षेत्र के थलवारा गांव निवासी रणजीत मिश्रा की पत्नी गुंजन देवी (36) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार गत चार जुलाई को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया था। पति रणजीत मिश्रा ने बताया कि वे ड्राइवर का काम करते हैं। पत्नी ने गलत दवा खा ली थी। इसके बस सिरदर्द, चक्कर और उल्टी होने पर डीएमसीएच में इलाज करा रहे थे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सांप के डंसने से परसियां गांव की महिला की मौत उनकी असामयिक मौत से परिवार में शोक का माहौल है। इधर, बेंता पुलिस ने बताया कि पति के बयान पर पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया ग...