Darbhanga News: गणपति बप्पा के दर्शन को पंडालों में उमड़ी भीड़
दरभंगा, सितम्बर 17 -- Darbhanga News: दरभंगा। गणपति पूजनोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। श्री श्री 108 गणपति पूजनोत्सव समिति लहेरीटोला, पांडवनगर में भगवान गणेश की भव्य व आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गयी है। यहां वर्ष 1993 से हर साल काफी हर्षोल्लास के साथ पूजा पंडाल में प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा की जाती है। इस वर्ष करीब 15 फीट लंबाई तथा 10 फीट चौड़ाई की गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गयी है। यहां दर्शन के लिए शहरी क्षेत्र के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। गणपति बप्पा की प्रतिमा के साथ ही ऋद्धि-सिद्धि की भी प्रतिमाएं स्थापित की गयीं हैं। समिति के अध्यक्ष टिंकू कुमार साह ने बताया कि 20 सितंबर को भगवान गणेश का छठी महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर भजन एवं जागरण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.