दरभंगा, जुलाई 8 -- Darbhanga News: सिंहवाड़ा, संवाद सूत्र। प्रखंड की बनौली और माधोपुर बस्तवाड़ा पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर लगाया गया। उद्घघाटन विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने किया। बनौली में मुखिया संजू कुमारी ने विधायक, डीआरडीए निदेशक भुवनेश मिश्रा, बीडीओ विक्रम भास्कर, एमओ आकांक्षा कुमारी, जिपस दिलीप यादव, सरपंच रमेश सहनी आदि को पाग-चादर से सम्मानित किया। बनौली हाई स्कूल परिसर में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के काउंटर लगाए गए थे। इस दौरान एक दिव्यांग चंदन राय रेंगते हुए शिविर में ट्राइसाइकिल की मांग करने पहुंचे। विधायक एवं मुखिया ने उनकी समस्या सुनकर दिव्यांगता प्रमाणपत्र तथा अन्य दस्तावेज लेकर समाज कल्याण विभाग के काउंटर पर आवेदन देने को कहा। यह भी पढ़ें- Purnia News: सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदन का 30 दिन में होगा निष्पादन माध...