दरभंगा, जुलाई 31 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। राष्ट्र निर्माण विद्यार्थी परिषद (आरएनवीपी) के नेतृत्व में गुरुवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में कॉलेजों में छात्रों से हो रही अवैध वसूली, छात्र उत्पीड़न एवं पीएटी-2024 की नामांकन प्रक्रिया स्थगित होने सहित छात्र हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष बिक्रम कुमार मिश्रा ने किया। यह भी पढ़ें- जेपीयू की तीसरी मेधा सूची का प्रकाशन आज, 1 से 6 अगस्त तक होगा नामांकनप्रदर्शन का कारण वक्ताओं ने कहा कि अनेक अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में लंबे समय से छात्रों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है तथा प्रशासन इस पर पूरी तरह मौन बना हुआ है। कॉलेजों में नामांकन, परीक्षा फॉर्म एवं रजिस्ट्रेशन के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूली जा...