दरभंगा, सितम्बर 10 -- Darbhanga News: दरभंगा। केवटी थाना क्षेत्र के बिनवारा गांव के वार्ड नंबर 12 में बुधवार की सुबह पड़ोसियों के बीच विवाद को लेकर मारपीट में पिता- पुत्र जख्मी हो गये। जख्मियों को केवटी सीएचसी में भर्ती कराया। बेहतर इलाज के लिए दोनों को वहां से डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान पिता उपेंद्र साव (65) और पुत्र शिव कुमार साव (45) के रूप में की गई है। परिजन ने बताया कि बुधवार सुबह घर की चारदीवारी से ईंट तोड़कर पिता-पुत्र हटा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी गाली- गलौच करने लगा। उन्होंने बताया कि दोनों ने विरोध जताया तो पड़ोसी ने दबिया से वार कर उन्हें जख्मी कर दिया। दिया। जिससे उपेंद्र साव के दाहिने हाथ की एक अंगुली कटकर अलग हो गई और सर फट गया। वहीं शिव कुमार साव का सर फट गया और कंधा जख्मी है। फिलहाल दोनों का उपचार डीएमसीएच इम...