दरभंगा, अगस्त 7 -- Darbhanga News: केवटी प्रखंड मुख्यालय से सटे दक्षिण रनवे गांव स्थित ऐतिहासिक बाबा रामेश्वर नाथ महादेव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। सावन की सोमवारी पर यहां बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचेत हैं। पेश है हमारे प्रतिनिधि शेष नारायण झा की रिपोर्ट : रनवे गांव की मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष मुकेश लाल दास, ग्रामीण बद्री झा तथा विद्यानाथ झा ने बताया कि बाबा रामेश्वर नाथ महादेव मंदिर का निर्माण 18वीं शताब्दी में कराया गया था। यह मंदिर मिथिला के प्रमुख धार्मिक स्थलों में एक है। मान्यता है कि इस भव्य मंदिर का निर्माण तत्कालीन जमींदार नंदकिशोर बाबू ने कराया था और रामेश्वर नाथ की प्राण प्रतिष्ठा की थी। यह भी पढ़ें- Gridih News: काले पत्थरों के बीच बहती अध्यात्म की धारा: झारो नदी शिवधाम की अनोखी दास्तान समय के साथ यह मंद...