Darbhanga News: केवटी:रेहान हत्याकांड का हुआ खुलासा मुख्य आरोपी जमाली गिरफ्तार
दरभंगा, जुलाई 25 -- Darbhanga News: शेष नारायण झा,केवटी। स्थानीय थाना क्षेत्र के छतवन गांव में युवक मो. रेहान की हत्या एवं ढाई लाख रुपये की लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी मो. जमाली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े तथा चोरी के कई मोबाइल बरामद किए हैं। लूटी गई नकदी की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ-2 शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि पप्पू हार्डवेयर के संचालक के छोटे भाई मो. फहीम और कर्मचारी मो. रेहान करीब ढाई लाख रुपये लेकर गोदाम पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपी मो. जमाली ने हमला कर दिया। हमले के बीच रुपयों से भरा बैग लेकर भागने के दौरान रेहान ने उसे पहचान लिया। पहचान उजागर होने के डर से आरोपी ने रेहान पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.