Darbhanga News: केवटी:मृतक के परिजनों को सौंपा चेक
दरभंगा, अगस्त 8 -- Darbhanga News: शेष नारायण झा,केवटी। स्थानीय विधायक डॉ. मुरारीमोहन झा तथा सीओ रणधीर रमण ने प्रखंड क्षेत्र की बग्घा (कोठिया) पंचायत में सड़क दुर्घटना हुए मौत के मृतक परिजनों को चार- चार लाख का चेक सौंपा। चेक मृतक बग्घा (कोठिया) के वार्ड संख्या 14 निवासी मो. एजाज के पुत्र मो. तोसीफ और वार्ड संख्या 16 निवासी मो. सलाउद्दीन के पुत्र मो. समीउल्लाह के परिजनों को दिया गया है। विधायक ने दोनों बच्चों की सड़क दुघटना हुई मौत को लेकर संवेदना जताते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.